समाधान यात्रा के क्रम में जहानाबाद पहुँचे मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद के मां दिल पंचायत के मांदिल एवं पकरी गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जीविका दीदी एवं शिक्षा विभाग के मंदिल पंचायत भवन में लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मांदील गांव के तालाब में नौका विहार के टिकट काउंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदी के द्वारा बनाए गए सामग्रियों की तारीफ की मुख्यमंत्री का काफिला सीधे मंदिल गांव से जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में पहुंचा। जहां जीविका दीदियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने जीविका दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी चीज है। महिलाओं ने हमारे कार्यक्रम में मांग की थी कि शराब बंद होनी चाहिए। तब हमने कहा था कि अब तो 3 महीना में चुनाव होने वाला है, अगर अगली बार जीतकर आ जाएंगे तो जरूर हम शराबबंदी लागू कर देंगे। मुख्यमंत्री बोल ही रहे थे इसी बीच सामने से एक महिला खड़ी हो गई । जीविका दीदी ने कहा कि हम ही बोले थे।यह सुनकर नीतीश कुमार बोले महिला ने जवाब दिया कि हां. मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि बड़ा बढ़िया बड़ा बढ़िया सुझाव था। आओ जरा तोहरा साथे हम फोटो खिंचायेंगे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि उसको बुलाइए।
दहेज पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बुरी चीज है। महिला को शादी होगी तो शादी के लिए पैसा देगी?  दहेज बहुत गलत चीज है. इसके खिलाफ पूरा अभियान चलना चाहिए. हम लोग तो कोशिश कर ही रहे हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि लड़की से ब्याह नहीं होगा तो किसी चीज को पैदा करेगा।  उसको बाल बच्चा होगा। शादी नहीं होगा तो वो ऐसे ही कुछ दिन में मर जाएगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत जहानाबाद पहुंचे। जहां सबसे पहले सदर प्रखंड क्षेत्र मांदिल पंचायत के पकरी महादलित टोले में सरकार के महत्वकांक्षी योजना का निरीक्षण किया। गांव में बने नली गली, नलजल सहित सात निश्चय योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से भी संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधा मांदिल गांव पहुंचे जहां तालाब का निरीक्षण कर नौका बिहार और पंचायत भवन का उदघाटन किया साथ ही जीविका और शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक विभाग द्वारा आठ दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल समेत अन्य उपकरण भी दिया गया। समाधान यात्रा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल पहुंचे जहां जीविका दीदियों के साथ संवाद की। उसके बाद जहानाबाद-अरवल जिले के अधिकारियों के साथ समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में समीक्षा बैठक की जहां अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए है। इधर मांदिल पंचायत में मुख्यमंत्री को देखने के लिए ग्रामीणों में भी खासा उत्साह दिख रहा था। बैरिकेटिंग के वावजूद ग्रामीण सीएम की एक झलक पाने के लिए कई ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए तो वही सीएम को देखने के दौरान ग्रामीणों ने बैरिकेटिंग को भी तोड़ दिया हालांकि की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ग्रामीणों को संभाला। वही समाधान यात्रा में शिकरत कर रहे विजय चौधरी ने बताया कि यहां सुदूर ग्रामीण इलाके में तालाब का जीर्णोद्धार करके बृहद पैमाने पर कार्य किये गए है जो किसी बड़े पर्यटन स्थल से जैसा दिख रहा है। तालाब में पानी और बोटिंग की सुविधा है,तालाब की मध्य में फवारा है जिसमें रंगबिरंगे रौशनी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बिहार के ग्रामीण इलाकों की सूरत बदल रही है ये सब विकास का ज्वलंत उदाहरण है। वही इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ वित्तमंत्री विजय चौधरी,संजय झा,प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित स्थानीय विधायक के साथ साथ तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे है।
Byte – विजय चौधरी, वित्तमंत्री, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment