कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पहली पत्नी से संतान नहीं हुआ तो पति ने दूसरी शादी रचाई। दूसरी शादी रचाई जाने की सूचना मिलने के बाद पहली पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस ने मुंडेश्वरी धाम परिसर में शादी रचा रहे पति व उसकी दूसरी पत्नी को पकड़ लिया और दोनों को हिरासत में लेकर भगवानपुर थाने ले गई। जहां पति और उसकी दूसरी पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उक्त करवाई भगवानपुर थाने की पुलिस ने की है। दूसरी शादी करने वाला पकड़ाया पति कैमूर जिले के चैनपुर थाने के सुहावल गांव के उमेश कुमार बिंद है। उमेश की पहली पत्नी भगवानपुर थाना छेत्र की बताई जाती है। विदित हो कि उमेश की शादी पहले हो चुकी है।

जिससे पत्नी भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पहली पत्नी से जब उमेश को कोई संतान नहीं हुआ तो उमेश में दूसरी शादी करने की सोच ली। जिसके बाद उमेश मुंडेश्वरी धाम परिसर में दूसरी शादी रचा रहा था तो इसकी सूचना किसी ने उमेश की पहली पत्नी को दे दी। इसके बाद पहली पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भगवानपुर थाने के पुलिस मुंडेश्वरी धाम में पहुंचकर शादी रचा रहे दोनों को पकड़कर थाने ले आयी। जहां मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।




