15 वर्षों से सूखी नहर पर फूटा किसानों का गुस्सा,NH जाम कर घंटो प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के किसानों ने शाखा नहर में पिछले 15 वर्षों से पानी नहीं आने से आक्रोशित हो कर सरक पर उतर कर अपने आक्रोश का इजहार करते दिखाई दिया। किसानों द्वारा मंगलवार सुबह अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कलुआही प्रखंड से हो कर गूजरनेवाली दरभंगा जयनगर एनएच-527बी को मुरेठ चौक पर जाम कर दिया। किसान संघर्ष समिति, लोहा के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए। इस आंदोलन को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट था और अरेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रही। आंदोलन कर रहे किसानों का कहना था कि लोहा, केवटा और शुभंकरपुर शाखा नहर में वर्षों से पानी नहीं पहुंचने के कारण सिंचाई पूरी तरह प्रभावित है। इससे खेती-किसानी संकट में है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रशासन के विरुद्ध बार-बार आश्वासन दिए जाते रहने के बाबजूद भी समस्या के समाधान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया। किसान संघर्ष समिति एवं बिहार राज्य किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप झा ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दर्जनों किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पहले ही सौंपा जा चुका था। उन्होंने कहा कि मुरेठ में एनएच-527बी पर पुलिया निर्माण होने से शाखा नहर चालू हो सकती है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समिति के नेता एवं पूर्व सरपंच जय मोहन झा ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन सिंचाई सुविधा बहाल कराने के लिए है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सड़क जाम के कारण घंटो तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद अरेर थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित रखा। वही मोके पर पहुंच कर बरिए पदाधिकारियों ने किसानो के मांगो पर त्वरित पहल करने को लेकर भरोसा दिलाया। जिस के बाद आंदोलन कर रहे किसानों ने सरक को खाली कर दिया। जिसके बाद एन एच 527 बी जैसे व्यस्त सरक पर पून: यातायात बहाल हो सका।

Join us on: