हेरोइन की तस्करी में लिप्त गिरोह के सदस्यों को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना को सूचना दी गई थी कि मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी में लिप्त गिरोह के कुछ सदस्यों के पटोरी या लगुनिया रेलवे स्टेशन पर उतरने की संभावना है जहां से वे ऑटो वगैरह पकड़ कर निकटवर्ती वैशाली जिला के महनार तथा बिदुपुर क्षेत्र की तरह निकल सकते हैं। सूचना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर को सूचित किया गया तथा निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन में थानाध्यक्ष शाहपुर पटोरी द्वारा दो टीम का गठन किया गया। एक टीम पटोरी रेलवे स्टेशन तथा दूसरी टीम लगुनिया रेलवे स्टेशन की ओर प्रस्थान किया । लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के पास दो पुरुष और एक स्त्री की संदिग्ध गतिविधि देखते हुए उनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन (स्थानीय प्रचलित नाम कोटा) की बरामदगी हुई। आरंभिक पूछ ताछ में पूर्वोत्तर राज्यों विशेष कर आसाम तथा त्रिपुरा से ले कर समस्तीपुर और वैशाली जिला के स्थानीय क्षेत्रों में सूखा नशा के तौर पर प्रचलित मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में अहम् जानकारी प्राप्त हुई है। विगत कुछ महीनों में पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर के निर्देशन में सुखा नशा के विरुद्ध प्रभावकारी नियंत्रण हेतु विभिन्न एजेंसियों के आपसी तालमेल से शाहपुर पटोरी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

बरामद वस्तुओं की सूचि :

01
5 (पांच) प्लास्टिक के साबुनदानीनुमाडिब्बे जिनके अन्दर मादक पदार्थ हेरोइन (कोटा) जैसा पदार्थ भरा हुआ जिसका कुल वजन डब्बा सहित 190 ग्राम जिसमे मादक पदार्थ का वजन 60.35 ग्राम (अनुमानित बाजार कीमत करीब 12.5 लाख रुपया)

  1. एंड्राइड मोबाइल 02 कीपैड मोबाइल : 01

गिरफ्तार

  1. गणेश कुमार पे० भोला राय सा० बिहवारपुर थाना बिदुपुर जिला वैशाली।
  2. राकेश कुमार राय पे० कृष्णदेव राय पे० भोला राय सा० नावानगरथाना बिदुपुर जिला वैशाली।

03 पूनम देवी पति राजकुमार ठाकुर सा० मथुरापुर था र ठाकुर आ मथुरापुर धाना बिदुपुर जिल्ला वैशाली हमारा

Join us on: