रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद, भाजपा का सामूहिक रामायण पाठ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर के द्वारा दिये गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गौरक्षणी देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर के सामने सामूहिक रूप से सुंदर काण्ड का पाठ किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री का विवादित बयान बहुत हीं निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा मंत्री का बयान सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर हमला है ।उनका यह बयान राज्य में धार्मिक विद्वेष फैलाने वाला है ।यह बयान आपसी भाईचारे को खंडित करने वाला है । राजद नेताओं के द्वारा रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर हिंदू समाज को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है,

उससे हिन्दुओं की भावना आघात हो रही है । रामचरितमानस हिन्दुओं के लिए आदर्श है एवं समाज में एकजुट रहने का संदेश देता है । आज हम सभी कार्यकर्ता गौरक्षणी देवी मंदिर परिसर मे हनुमान जी के सामने सामूहिक सुंदर काण्ड का पाठ कर राजद नेताओं की मानसिक संतुलन दुरुस्त एवं सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना किया। भाजपा नेताओं ने कहा राजद के लोग हिंदू वर्ग में नफरत फ़ैलाने का काम करते हैं हम भाजपा कार्यकर्ता हिंदू वर्ग को एकजुट करने का काम करते हैं । आज के इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा कश्यप जिला मंत्री अनिल ठाकुर रतनी मंडल अध्यक्ष विनोद पाठक शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद कुमार जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी आईटी सेल जिला सह संयोजक दीपक कुमार नगर उपाध्यक्ष रवि केसरी अंकित गुप्ता सहित कई लोग सम्मिलित रहे।

Join us on:

Leave a Comment