अर्धसैनिक बल के जवान के घर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर पुलिस कों एक अहम् कामयाबी मिली है. पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवान के घर में चोरी के आरोप मे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी मंगलवार कों नगर डीएसपी राघव दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि बीते 11 जनवरी को काजी मोहम्मदपुर थाना के सादपुरा धानकार टोला निवासी ओमप्रकाश चौधरी के घर में वेंटिलेटर तोड़कर अपराधियों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था. इस घटना में चोरों के द्वारा गहना-जेवरात तथा चांदी सिक्का, पूर्व का भारतीय कैरेंसी सिक्का एवं घरेलु इलेक्ट्रानिक तथा 06 मोबाईल समेत और भी कई समानो की चोरी किया गया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इस टीम ने तत्परता पूर्वक छापेमारी करते हुए दो अभियुक्तों को कांड में चोरी किए गए मोबाइल, सिक्का, साउंड बॉक्स आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विक्की कुमार व गुड्डू कुमार के रूप में हुई है दोनों शादपुरा के ही निवासी है। वही कांड में संलिप्त दो फरार अपराधकर्मियों की गिरफतारी हेतु गठित टिम के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

बाइट:- राघव दयाल डीएसपी टाउन मुज़फ़्फ़रपुर

Join us on:

Leave a Comment