पंकज कुमार ठाकुर!

पटना, 04 मई 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार चैम्बर आॅफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ0पी0 शाह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओ0पी0 शाह जी गरीबों की सहायता के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। मेरा उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव था। वे प्रत्येक सप्ताह मुझसे मिलने आते थे और उनसे विभिन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होती थी। उनके निधन से मैं मर्माहत हूॅ। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र एवं बिहार के उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
’’’’’’