आपस में लड़ रहे बच्चों को छुड़वाने को लेकर अधेड़ की गोली मार हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के ऊपर एक पक्ष ने की रोड़े बाजी, पुलिस ने किया पिस्टल बरामद!

नालन्दा। हरनौत थाना क्षेत्र के बड़की मुंढारी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में एक अधेड़ की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में उग्र ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी मामूली से विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया था, जिसका इलाज पावापुरी में चल रहा है। बताया जाता है कि मछली मारने को लेकर बच्चों का दो गुट आपस में लड़ रहा था। इसी दौरान मवेशी चराकर लौट रहे हीरा पासवान ने दोनो बच्चो को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने हीरा पासवान के ऊपर गोली चला दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर रोडेबाजी व उसके ऊपर फायरिंग कर दिया। जिसमें हरनौत थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है। ग्रामीण मृतकों के परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर शव को नहीं उठने दे रहे हैं।गौरतलब है कि मल्लू राम गांव का दबंग व्यक्ति है, जो कई घटनाओं में वांटेड रह चुका है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें