:- अनमोल कुमार !

त्रिपुरारी शरण बने बिहार के मुख्य सचिव, 6 आईएएस अफसरों का तबादला!
बिहार सरकार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण बनाए गए इनके अलावा 6 और आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। बिहार के नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण से राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद आज त्रिपुरारी शरण को बिहार सरकार का मुख्य सचिव बनाया, इनके अलावा संजीव कुमार सिन्हा को राजस्व परिषद अध्यक्ष व सदस्य सुधीर कुमार मुख्य जांच आयुक्त वंदन किन्नी को मुख्य सचिव श्रम संसाधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार कला एवं संस्कृति विभाग, मिहिर सिंह को आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, प्रेम सिंह मीना आयुक्त भागलपुर प्रमंडल और मनीष कुमार को आयुक्त दरभंगा प्रमंडल बनाया गया है।