कॉमरेड प्रशांत शर्मा के घर हमले के विरुद्ध माले चलाएगा आंदोलन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

माले नेता कामरेड प्रशांत शर्मा के घर पर सामंती गुंडों द्वारा जानलेवा हमला के निंदा
दलितों गरीबों एवं नेताओं पर हमला करने वाला गुंडा गिरोह के खिलाफ माले चलाएगा आंदोलन भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा ने माले नेता प्रशांत शर्मा के घर पर जानलेवा हमला की निंदा किया है एवं मखदुमपुर प्रखंड सचिव कामरेड सत्येंद्र रविदास जिला कमेटी सदस्य कामरेड दयानंद प्रसाद ,मिट्टी कटी मजदूर सभा के राज्य कमेटी सदस्य अशोक कुमार, युवा नेता वेंकटेश शर्मा ने भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सदस्य खसखोरी निवासी युवा नेता कामरेड प्रशांत शर्मा के घर जाकर मुलाकात किया और घटना का विस्तृत विवरण लिया ।नेताओं ने बताया कि गांव के हथियारबंद सामंती गुंडों ने रात्रि 9:15 बजे जानलेवा हमला किया। दरवाजा पर लगी मोटरसाइकिल, बाल्टी, चौकी तोड़ दिया। बिछावन, कंबल कुर्सी, लोटा समेत कई सामान लूट लिया। जानवर को खोलकर बधार में खदेड़ दिया और घर पर ईट पत्थर की बरसात कर दिया ।भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुख्य दरवाजा तोड़कर हत्या करने का प्रयास किया। सभी गुंडे गांव के ही था और सरेआम यह कह रहा था कि माले छोड़ दो। हरिजन का संगत छोड़ दो नहीं तो वाले बच्चे कत्ल कर देंगे। कामरेड प्रशांत शर्मा के घर पर इस साल में चौथी हमला है। सामांती गुंडों ने दो बार दलित टोला पर भी हमला किया है और उल्टे दलित -गरीबों को फर्जी केस में पैसा-पैरवी के बल पर फंसा दिया है- इसका ज्वलंत उदाहरण 65 साल की बूढ़ी महिला है जो अभी एक मनगढ़ंत मुकदमे में जेल में है।

सामांती गुंडों ने 1 साल पूर्व ही गांव के राम-जानकी मंदिर के एक दलित पुजारी को पीट कर भगा दिया ।मुख्य दरवाजा को ताला लगाकर स्थाई रूप से बंद कर दिया और दक्षिण की और नया दरवाजा खोल दिया ताकि दलित पिछड़े मंदिर में न घुसे। नेताओं ने कहा कि एसपी को सूचना दी गई बिशुनगंज पुलिस गांव में जाकर हमलावर सामांती गुंडों से मिलकर चली आई। पीड़ित कामरेड प्रशांत शर्मा के दरवाजे पर नहीं गई। बिशुनगंज पुलिस सामांती गुंडों की चाकरी कर रही है। बिशुनगंज पुलिस की पक्षपात एवं अन्याय पूर्ण हरकतों के कारण क्षेत्र में गुंडों का मनोबल बढ़ गया है। पुलिस की घृणित व्यवहार से गरीबों दलितों ने न्यायपसंद लोगों में गुस्सा आक्रोश पनप रहा है। जिला प्रशासन से हमलावर गुंडों पर सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment