कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दिए जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रोफेसर राजम आथिलिंगम अवार्ड इस वर्ष कैमूर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह मण्टू को मिला है। डॉक्टर मंटू यह प्रतिष्ठित अवार्ड पाने वाले बिहार के पहलेे चिकित्सक हैं। कैमूर आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर मंटू आईएमए द्वारा पूरे देश में चलाते आ रहे है यह गर्ल्स चाईल्ड अभियान के राष्ट्रीय चैयरमैन भी हैं। उन्हें यह पुरस्कार सेफ मदरहूड प्रोजेक्ट (सुरक्षित मातृत्व परियोजना) के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। आईएमए के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह और नेशनल जेनरल सैक्रेटरी डॉक्टर जयंत लेले द्वारा डॉक्टर मंटू को यह पुरस्कार मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित एसोसिएशन के 97वैं नेशनल एनुअल कांफ्रेंस में दिया गया। नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर सहजानंद ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में जाने माने विशेषज्ञ तथा देश भर की राज्य एवं स्थानीय शाखाओं कै पदाधिकारी एवं आईएमए सदस्य भाग लै रहे हैं ।
इधर, सम्मेलन में चिकित्सा व्यवसाय के समक्ष उपस्थित वैश्विक चुनौतियों पर विमर्श एवं चर्चा के साथ साथ वैसे चिकित्सकों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने पिछले एक वर्ष में एसोसिएशन और समाज की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया है।
बालिका सुरक्षा, अनाथ बच्चों की देखरेख एवं समाजसेवी चिकित्सक कै रुप में डॉक्टर मंटू एवं उनकी पत्नी डॉक्टर वंदना ने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान और प्रतिष्ठा अर्जित की है। आईएमए उपाध्यक्ष डॉक्टर त्रिभुवन नारायण ने बताया कि इसके पूर्व भी डॉक्टर मंटू को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। पिछले साल उनके कुशल नेतृत्व में आईएमए भभुआ ब्रांच को बेस्ट परफार्मिंग ब्रांच इन बिहार, नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड एवं गोल्ड मैडल प्रदान किया गया था। साथ हीं डॉक्टर मंटू एवं सचिव डाक्टर संतोष कुमार सिंह को भी नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड से नवाजा गया था। इस वर्ष भी डॉक्टर संतोष सहित पटना, आरा तथा बिहार के कई आईएमए सचिवों को नेशनल प्रेसिडेंटस् एप्रीशिएशन अवार्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के सुदूर पर्वतीय जिले कैमूर में अत्यंत कम संसाधन और स्त्रोतों की उपलब्धता के बावजूद अपनी कर्मठता से राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज कर लगातार पुरस्कृत होकर डॉक्टर मंटू ने कैमूर आईएमए और जिले का सम्मान बढ़ाया है। डॉक्टर मंटू ने इसे कैमूर आईएमए कि उपलब्धि बताते हुए इसके लिए आईएमए के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह, पूर्व नेशनल वाईस प्रेसिडेंट कैप्टेन डॉक्टर विजय शंकर सिंह सहित सभी वरीय चिकित्सकों कै प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इधर, आईएमए कैमूर के संरक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकनाथ तिवारी, डॉक्टर जयशंकर मिश्र, डॉक्टर विनोद शंकर सिंह, डॉक्टर अविनाश सिंह, डॉक्टर किरन सिंह भभुआ, डॉक्टर किरन सिंह मोहनियां, डॉक्टर मीना पाठक द्विवेदी, रेडक्रॉस चैयरमैन डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव प्रसून कुमार मिश्र, डॉक्टर महताब खान, डॉक्टर अरविन्द द्विवेदी, डॉक्टर सिद्धार्थ राज सिंह आदि ने डॉक्टर मंटूएवं उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।




