ट्रक ने बधाई मांगने जा रहे किन्नर को रौंदा, घटनास्थल पर मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मोहनिया के जीटी रोड पर मौत बनकर दौड़ लगा रहा ट्रक बधाई मांगने जा रहे किन्नर को रौंदा, घटनास्थल पर मौत

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अकोढ़ी धर्मकांटा के पास जीटी रोड पर मौत बनकर तेज रफ्तार में दौड़ लगा रहे एक ट्रक ने बधाई मांगने जा रहे किन्नर को रौंदते हुए भाग निकला। इस घटना में ट्रक के चपेट में आये किन्नर की मौत हो गयी। घटना के आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी औरइसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ट्रक के चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाला किन्न पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का थाना क्षेत्र के अंधुआ गांव निवासी नजरुल शेख के 20 वर्षीय पुत्र लादीम शेख बताया जाता है। पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में मौजूद रही मोना किन्नर ने बताया कि अकोढी के पास हम लोग मांगते खाते हैं। नया साल की बधाई मांग रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया और उसकी मौत हो गयी।

Join us on:

Leave a Comment