:- रवि शंकर अमित!
पटना, 07 नवम्बर 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएँ।



