जहानाबाद- जातिगत जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त परितोष कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 हेतु चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रथम चरण
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला स्तर पर आज एवं 29 दिसंबर, 2022 को चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, जिसमें आज दिनांक 28 दिसंबर, 2022 को काको, मखदुमपुर तथा घोषी प्रखंड एवं नगर पंचायत के चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया है तथा दिनांक 29 दिसंबर, 2022 को जहानाबाद, मोदनगंज, हुलासगंज एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड तथा जहानाबाद नगर परिषद के चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण के गणना में प्रगणक द्वारा वार्डो का नजरी नक्शे/मानचित्र तैयार करना होगा, जिसमें पक्के और कच्चे भवन को दर्शाना तथा भवनों/गणना मकानों के साथ-साथ नजरी नक्शे पर मकान संख्या दर्शाया जाएगा। नजरी नक्शे/मानचित्र में आंवटित क्षेत्र के अंतर्गत विद्यमान प्राकृतिक/भौतिक भू-चिन्हों (पहाड़/ पठार/नदियाँ/तालाब आदि) महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों (विद्यालय, चिकित्सालय, पोस्ट आॅफिस, सामुदायिक भवन आदि) एवं रैखिक स्थल चिन्हत (सड़कों/गलियों/रेलवे लाईन/ट्रैक आदि) को शामील करना होगा। भवनों और मकानों के लिए बनाये गए रेखाचित्रों पर प्रदर्शित मकान संख्या के साथ करना होगा। नजरी नक्शा आवंटित क्षेत्र की सुस्पष्ट पहचान करेगी, पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करते हुए यह भी सुनिश्चित करने के लिए कि विभिन्न मकान सूचीकरण ब्लाॅकों के बीच कोई क्षेत्र छुटा नहीं है। नजरी नक्शे में न केवल परिवार द्वारा रह रहे भवनों को दर्शाया जाएगा, बल्कि उन सभी क्षेत्रों को भी कवर किया जाना है, जहाॅ भवन, खेत, खाली स्थान इत्यादि हो। नजरी नक्शे में गणना ब्लाॅक की सीमाओं को स्पष्ट रूप से दिखाने के अलावा महत्वपूर्ण सुविधाओं यथा- सड़कों, रेलवे लाइनों, पहाड़ियों, नदियों तालाबों, पूजा स्थलों, महत्वपूर्ण भवनों यथा- विद्यालय, डिस्पेंसरी, डाकघर, पंचायत भवन, बैंक इत्यादि को दिखाना होगा।
गणना में आवंटित किए गए क्षेत्र के अंतर्गत भवनों, गणना मकानों और उनमें रहने वाले परिवारों की पूर्ण कवरेज किया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि नजरी नक्शे/लेआउट स्केच को सभी प्रासंगिक विवरणों के साथ प्रगणको/पर्यवेक्षकों द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर तैयार करना होगा। मकानों का कोई भी हिस्सा या मकानों का समूह गणना से छूट न जाए। इसी के साथ हीं घरों के किसी भी हिस्से की या घरों के समूह की एक साथ दो गणना ब्लाक में गणना न हो इसका ध्यान रखने का निदेश दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि पक्की इमारत जिसकी दीवारें और छत पत्थर (चूने या सीमेंट के गारे से की गई चिनाई), जी.आई./धातु/एस्बेस्टस चादरे, पक्की ईंट, सीमेंट ईंट, कंक्रीट, लकड़ी इत्यादि बना हो तथा छत सामग्री में मशीन से बनी टाइलें, सीमेंट का टाइले, पक्की ईंटें, सीमेंट की ईंटे पत्थर, स्लेट इत्यादि लगा हो उन्हें गणना में पक्की इमारत रखा जाएगा। साथ हीं पक्की इमारत में स्कोयार की चिन्ह दर्शाया जाएगा तथा जिस पक्की इमारत गैर आवासीय हो उसमें स्कोयार में क्राॅस का दर्शाया जाएगा।
जबकि कच्ची इमारत में दीवारें और छत मुख्य रूप से ऊपर बताई गई सामग्री के अलावा अन्य सामग्रियों से बनी होती है, जैसे की कच्ची ईंटें, बांस, गारा-मिट्टी, घास, सरकंडो, फूस, प्लास्टिक, पाॅलिथिन, बिना गारे के पत्थर इत्यादि इमारत को रखा जाएगा। पूरी तरह या आंशिक रूप से आवासीय कच्चा भवन पर ट्रैंगल का चिन्ह दर्शाया जाएगा, जिसमें गैर आवासीय है उसमें टैंगल में क्राॅस का चिन्ह दर्शाया जाएगा।
प्रशिक्षण में बताया गया कि गणना हेतु लेआउट मैप में बिल्ंिडग नंबर दर्शाना है, जिसमें किसी वार्ड या गाॅव में गणना होगा तो उसमें मकान नंबर 001 है तो उसका नंबर 001 होगा तथा भवन में जितने भी परिवार अलग-अलग 002 या 003 परिवार रहते है तो 002, 003 मकान नंबरीकरण किया जाएगा तथा उसके बाद वाले भवन में भवन नंबर 002 रहेगा परन्तु मकान नंबर 004 से प्रारंभ किया जाएगा। उसी प्रकार सभी घरों में नंबरीकरण किया जाएगा। साथ हीं बहुमंजिला इमारतों का भी गणना किया जाएगा।
प्रशिक्षण में सभी चार्ज पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि गणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पत्र उनके नाम से साथ उपलब्ध करायेंगे, ताकि उनकी पूरी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। मकान के अंदर जितने भी परिवर अलग-अलग रहते है उनका अमिट सियाही से नंबर अंकित करने का निदेश दिया गया है। गणना कार्य अनाथालय के भवन, थाना, सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना, जेल, आवासीय विद्यालय इत्यादि का मकान नंबरीकरण किया जाएगा, परन्तु वहा रहने वाले लोगो की गणना नहीं किया जाएगा। कार्य के सामाप्ति के उपरांत सभी गणना कार्य में लगे पदाधिकारी एवं कर्मियों से भरा हुआ तथा खाला प्रपत्रों को वापस ले लिया जाएगा। प्रपत्रों को फोल्ड नहीं किया जाएगा और नहीं रबड़ लगाया जाएगा। साथ हीं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों गणना में संग्रहित सभी डाटा प्रोटेक्टेश डाटा है इसे किसी भी परिस्थिति में डाटा को शेयर नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार डाटा शेयर होता है तो इसकी पूरी जबावदेही संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की होगी।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता सुधा गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला योजना पदाधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुभाष कुमार दास, आई.टी. मैनेजर कृष्ण कुमार साहनी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, घोषी, मखदुमपुर एवं काको सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment