अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने भगवानपुर सहकारिता गोदाम का किया उद्घाटन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में सहकारिता गोदाम का अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां के द्वारा बुधवार को उद्घाटन किया गया। इस गोदाम को बन जाने से जहां एक तरफ किसानों को उनके धान की खरीदारी में सहूलियत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ पैक्स अध्यक्ष भी किसानों का धान सुरक्षित रख सकेंगे। बताते चलें कि कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय के प्रयास से सहकारिता गोदाम का निर्माण कराया गया। जिसके बाद इसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां के द्वारा किया गया। उपेंद्र पांडेय अपने पंचायत में दो बार से पैक्स अध्यक्ष का लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इतना ही नहीं ये पैक्स अध्यक्ष के साथ-साथ भगवानपुर ग्राम पंचायत के मुखिया भी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय के प्रति लोगों की कितनी सहानुभूति है। यूं कहा जाए तो उपेंद्र पांडेय भगवानपुर पंचायत के लोगों के दिलों में बसते हैं तभी तो दो-दो बार पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतने के साथ ही उन्हें पंचायत के मतदाताओं के द्वारा पंचायत के मुखिया पद का भी कमान सौंपा है। हालांकि जनता का जो निर्णय था वह सही निकला क्योंकि उपेंद्र पांडेय मुखिया बनने के बाद भगवानपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी बनाए गए और अपनी पंचायत में लगातार लोगों की सेवा एवं पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं। इसलिए जनता का जो निर्णय था वह बिल्कुल सही निकला और उसका लोगों को लाभ भी मिल रहा है। बता दें कि उद्घाटन के दौरान प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि कैमूर जिला उसीना नहीं बल्कि अरवा चावल का हब जिला कैमूर माना जाता है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि इस संबंध में बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री से हम कैमूर की उसीना के जगह अरवा चावल की बात रखेंगे और और आशा है कि माननीय मुख्यमंत्री इस बात को मानेंगे। वही गोदाम उद्घाटन के दौरान उपस्थित कैमूर डीसीओ नैन प्रकाश ने कहा की सरकार की जो आदेश होगा हम अधिकारी उसी का पालन करेंगे। हालांकि एसएफसी डीएम राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम सरकार के अंग हैं सरकार का जो आदेश दिशा निर्देश होगा उसी परफॉर्मा पर काम किया जाएगा हालांकि उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान से पैक्स अध्यक्षों की परेशानियों के बारे में अवगत भी कराया।

Join us on:

Leave a Comment