रिपोर्ट – अमित कुमार
खबर राजधानी पटना के दानापुर से है जहां फलैट देने के नाम पर पटना हाईकोर्ट के वरिष्ट वकील के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है यूथ डेवलपर के नाम से कंस्टशन का काम करने वाली कंपनी के डायरेक्टर अपराधी प्रवृति के ऋषभ सिन्हा और सिमरन कुमार है जो अपने आप को एक पूर्व बाहुबली विधायक का करीबी बताता है, उसने फलैट दनेे के नाम पर करोड़ो रूपये की अवैध उगाही की है,दानापुर पुलिस अबतक इसके उपर कोई कारवाई नही किया है जिससे आक्रोशित होकर वकील एसके मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा,यही नही अपने बाउंसर के जरिए ये पैसा मांगने वाले ग्राहक को डराने और धमकाने का काम भी करता है




