रुपेश कुमार की रिपोर्ट!
औरंगाबाद।महागठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रतिदिन विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप लगाने वाले राज्यसभा सांसद सुशील मोदी शुक्रवार को मीडिया के सवालों से बचते आए और किसी भी सवाल का जवाब नही दिए।गौरतलब हैं कि पटना से चलकर औरंगाबाद के रास्ते कही जा रहे सुशील मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के जडोइया मोड़ पर स्वागत किया।मगर इस दौरान जब शराबबंदी मामले पर उनसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।




