मुंगेर- जमालपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अटल जी की जयंती!

SHARE:

प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

जमालपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जमालपुर नगर महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के दरियापुर स्तिथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान में धूमधाम से मनाई गई।वहीं इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रहलाद घोष ने किया।संचालन नगर महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री नीशुतोष कुमार यादव उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नीशुतोष कुमार यादव ने कहा कि अटल जी के बोये हुएं बीज ही आज अंकुरित होकर विशाल वृक्ष के रूप में परिणत हो चुका है।उसी का परिणाम है कि आज हम राष्ट्र के सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।माननीय अटल जी को नमन करता हूँ सहदय श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,अंजय वर्मा,सोनू,विक्की,रवि पासवान,राजीव शर्मा,विजय साह सहित अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment