पटना- रग्बी कुल्हड़ चाय वाला, नेशनल खिलाड़ी बेच रहा चाय!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बिहार सरकार के लिये खेल और खिलाड़ियों का कितना महत्व है इसका जीता जागता उदाहरण है ये चाय वाला जो नेशनल खेलने के बाबजूद चाय बेचकर गुजारा कर रहा है, सरकार इसका चाय दुकान बिहार सरकार के डावनलोड और उसकी हकीकत बताने के लिये काफ़ी है । दरअसल बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत रग्बी का नेशनल गेम खेलने वाला खिलाड़ी सौरभ चाय बेच रहा है।अंडर 14 और अंडर 18 के कई नेशनल मैच सौरव ने खेला है पर सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को अपनी जीविका चलाने के लिए कोई नौकरी या प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने के कारण सौरव रग्बी चाय दुकान चला रहा है। बाढ़ के भुनेश्वरी चौक पर सौरव की चाय पीने ज्यादा स्टूडेंट और रग्बी खिलाड़ी आते है।सुबह अपने रग्बी खेल का प्रैक्टिस करने के बाद सौरव चाय की दुकान खोलता है।सौरभ के साथी खिलाड़ी भी मानते है की खेल में लगने वाली खर्च को निकालने के लिए सौरव चाय बेचता है ताकि कोई परेशानी नहीं आए।रग्बी चाय दुकान धीरे धीरे बाढ़ शहर में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment