रिपोर्ट: विलियम जैकब

गिरिडीह: तिसरी प्रखण्ड के गुमगी निवासी सह राष्ट्रीय यादव सेना के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को समाज के प्रति लग्न, निष्ठा और रुचि के साथ-साथ बतौर जिलाध्यक्ष बेहतर कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. पवन यादव ने झारखंड प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया है l नवनियुक्त संगठन मंत्री धर्मेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास मुझपर जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सभी को साथ लेकर झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा l
धर्मेन्द्र यादव को राष्ट्रीय यादव सेना का प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर संगठन, समाज के लोगों और उनके समर्थकों में अपार हर्ष है l बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है l नवनियुक्त संगठन मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष राजू कृष्णा यादव,चतरा जिलाध्यक्ष मंगलदेव यादव, देवघर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, धनबाद जिलाध्यक्ष अशोक यादव,गोड्डा जिलाध्यक्ष चुनचुन यादव, कोडरमा जिलाध्यक्ष रोहित यादव,बोकारो जिलाध्यक्ष अशोक यादव,जिला सचिव इंद्रदेव यादव, छात्र जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,युवा जिलाध्यक्ष डब्लू यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप निराला, विनोद यादव,जयराम यादव,सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव,स्वेत यादव, राजेंद्र यादव, युवा जिला सचिव रघुनंदन यादव, जिला महामंत्री दीपक कुमार यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, जिला संरक्षक धनेश्वर यादव,जिला उपाध्यक्ष सकलदेव यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य पिन्टू यादव, संजय यादव, सुरेंद्र यादव,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन यादव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव,बिरनी प्रखण्ड अध्यक्ष लालू यादव,जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष जागेश्वर यादव,वरिष्ठ सदस्य परमेश्वर यादव,गांवां प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल यादव,धनवार प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष यादव,तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष लालू यादव, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष नकुल यादव,पंकज यादव, प्रवीण यादव,मुन्ना यादव, नागेश्वर यादव, सुनील यादव,अशोक यादव, निरंजन यादव, उदय यादव, रविन्द्र यादव,आलोक अकेला, महेश देशबंधु, मिथलेश यादव, दिलीप यादव,दिनेश यादव, पप्पू यादव,पवन यादव, कैलाश यादव, छोटेलाल यादव,अमित यादव, सौरभ यादव सहित झारखंड के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l