आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पिपराही चौक जाम, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी!

SHARE:

समीर कुमार झा

शिवहर- पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर में युवक के हत्या मामला को लेकर हत्यारो की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पिपराही चौक स्टेट हाईवे 54 को आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आगजनी की हैं. अभी तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोंगो ने मोतिहारी -शिवहर स्टेट हाइवे 54 को जाम कर प्रदर्शन किया हैं।जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए हैं।हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं. गौरतलब हो कि होली के दिन माधोपुर गांव में एक युवक आदित्य कुमार उर्फ टिंकू को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।पिपराही मुख्य चौराहे पर काफी संख्या में लोग मौजूद, गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पिपराही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी साकेत कुमार पहुंचकर लोगों को समझा रहे हैं.

Join us on:

Leave a Comment