प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुनर्वासित दलित की झोपड़ी में लगी भयंकर आग। आशियाना के साथ शादी की समान के साथ ही जीविका भी जलकर खाक
बेगुसराय बरौनी सिटी :- तेघड़ा प्रखंड के बरौनी दो पंचायत के दियारा क्षेत्र से कटाव ग्रसित विस्थापित दलितों को सरकार के द्वारा वार्ड संख्या 10 में 3 एकड़ जमीन में कुल 58 परिवार को 2 साल पूर्व पुनर्वासित किया गया था। जिसमें अब तक मात्र दो परिवार को इंदिरा आवास आवंटन की गई शेष झोपड़ी नुमा घर में लोग अपना गुजर-बसर करते आ रहे थे। मंगलवार अपराहन के 12: बजे आग लगने से तीन झोपड़ी का घर और एक डेरा में भयंकर आग लग गई। आग लगते ही लोगों में चीख पुकार शुरू हो गया। वहीं आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुनर्वासितों के कंधा से कंधा मिलाकर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बगल में बोरिंग होने से लोगों ने बोरिंग चलवाकर आग बुझाने में लगे रहे जिससे आग पर हदतक काबू पा लिया गया। वरना सभी झोपड़ी जलकर राख हो जाता। आग लगी से तीनों घर के सभी समान जलकर राख हो गया। लोग घर से भाग कर अपना जान बचाया ।मौके पर चीख व पुकार से पूरा माहौल गमगीन बना रहा। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा एक वहुत बड़ा हादसा हो सकता था। राम प्रकाश पासवान जो सभी परिवार दियारा में मजदूरी करने को गया हुआ था जिसका पूरा घर सहित घर की सभी वस्तु जलकर राख हो गया । वही मिथुन पासवान पिता राम प्रकाश पासवान जो प्रदेश में मजदूरी करता है। मिथुन पासवान की बहन मुन्नी की शादी 4 दिसंबर को तय किया गया था । शादी के लिए सभी सामान सहित गहना, मोटरसाइकिल ,गोदरेज,25000 रू नगद लगभग चार लाख की संपत्ति जलकर राख हुआ।वहीं नीतीश पासवान पिता रामप्रकाश पासवान के घर अनाज सहित गाहना जेवर सभी समान जलकर राख हो गया। इसके अलावे बौघु यादव का भूसा घर जो डेरा के रूप में था वह भी जला। संकट इस बात की है कि जिन लोगों की घर जलकर राख हो गया साथ ही लड़की की शादी के लिए सभी खरीददारी कर ली गई थी उसके नगद समिति जलकर राख हो गया अब आवासन एवं जीवन यापन के साथ ही शादी की तैयारी के लिए सरकार ,प्रशासन एवं विधायक व सांसद की तरफ से क्या पहल हो पाती है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, समाजसेवी प्रदीप कुमार चिंटू, वार्ड सदस्य बबीता देवी, हल्का कर्मचारी के पति धर्मेंद्र कुमार व उनके सहयोगी सहित घटनास्थल पर अन्य लोग मौजूद थे




