संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
कुढ़नी उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे । तुर्की ब्लॉक परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया है । हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम के आने के साथ ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए । डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को वोट देने की अपील की । डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वो 3 दिसंबर को सिंगापुर जाएंगे । पांच दिसंबर को उनके पिता और उनकी बहन का ऑपरेशन होना है । इसके लिए वहां जाएंगे ।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश को बचाने के लिए महागठबंधन का गठन हुआ है भाजपा चंद अमीरों की पार्टी है गुजरात चुनाव में एक रिपोर्ट आई है की चुनाव में जो चंदा इक्कठा हुआ है उसमे 97 प्रतिशत सिर्फ उद्योगपतियों ने दिया है भाजपा ने रेल बेच दिया सेल बेच दिया सेना में बहाली ठेका पर कर दिया नौजवान को बर्बाद कर दिया गया सेना में 4 साल ले लिए बहाली करके ये लोग महाराष्ट्र वाला खेला करना चाहते थे लेकिन यहां उल्टे खेला हो गया तेजस्वी यादव ने पूछा की आपको रोजगार देने वाली सरकार चाहिए या रोजगार छीनने वाली
तेजस्वी यादव के साथ साथ पूर्व मुखमंत्री जीतनराम मांझी , जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह , पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी , मंत्री इसराइल मंसूरी , विधायक समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे । जनसभा में तेजस्वी को देखने और उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी । सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मनोज कुशवाहा दस साल तक यहां से विधायक रहे हैं । अगर उनसे जाने अंजाने गलती हुई तो माफ कर दें । आज देश भारी संकट में हैं । पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई पर चर्चा नहीं करती है । उन्हें डर है कि अगर इसकी चर्चा हुई तो देश में उनका खाता भी नहीं खुलेगा । दिनभर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम दिया जाता है । 2024 में देश को भाजपा मुक्त बनाना है । इसलिए ये महागठबंधन बना है ।
बता दें की पांच दिसंबर को कुढ़नी में उपचुनाव होना है । डिप्टी सीएम के बाद दो दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आगमन होने वाला है । इन दिग्गजों के आने से कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है । जेडीयू और राजद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । तमाम नेता लगातार कुढ़नी में कैंप कर रहे हैं।
बाइट-तेजस्वी यादव,उपमुख्यमंत्री
बाइट-ललन सिंह




