बेगूसराय – बखरी के घाघड़ा शिवनगर पोखर का पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकास!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय :- बखरी प्रखंड के घाघड़ा पंचायत के शिवनगर पोखर का पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकास,जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा ने किया सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन।बखरी गढ़पुरा पथ के किनारे शिवनगर पोखर लोगो की नजर में रहता है, क्षेत्र के प्रमुख छठ घाट माना जाता है। ग्रामीणों ने लगातार पोखर में सीढ़ी निर्माण का मांग करते रहे, लेकिन आज जनप्रतिनिधीयो ने अपने वादे पर खड़ा उतरे। बताते चले की करीब तीस लाख रुपए की लागत से पोखर के चारो तरफ सीढ़ी निर्माण होगा। जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि इसको हमलोग बखरी प्रखंड ही नहीं बल्कि अनुमंडल स्तर पर मॉडल पोखर बनायेगे।इस मौके पर घाघड़ा पंचायत के मुखिया अरूण कुमार महतो,स्थानीय ग्रामीण रघु पासवान सिपाही, देवानंद पासवान,नरेश पासवान,महेंद्र वर्मा, मो फूल हसन ,रंजीत कुमार के आलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment