बेगूसराय- एलिवेटेड फ्लाईओवर की माँग को लेकर एनएच ठप्प कर धरने पर बैठे विधायक व बीहटवासी।

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बीहट की सुन्दरता को बरकरार रखने के लिए जरूरी है एलिवेटेड फ्लाईओवर ।

बेगूसराय :- बरौनी ग्रामीण प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीहट चाँदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर बीहट नगरवासी अब आर पार के संघर्ष के लिए तैयार हैं।आर ई वाॅल निर्माण की स्वीकृति को रद्द कर बीहट को एलिवेटेड फ्लाईओवर देना ही होगा।यही बीहट की सुन्दरता को बरकरार रखने के लिए जरूरी है।ये बातें बीहट चाँदनी चौक के समीप एनएच 31 को यातायात ठप्प कर धरना दे रहे तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बीहट को दो भागों में बाँटने की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सर्वदलीय एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण समिति ने एनएच 31 को दो घंटे के लिए ठप्प कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्वीकृति नहीं होगी स्थानीय लोगों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।धरना-प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।बरौनी बीडीओ एवं एफसीआई थाना प्रभारी पल्लव कुमार ने मौके पर पहुंच धरना को समाप्त करने की अपील की।

इस धरना सभा की अध्यक्षता एटक नेता प्रह्लाद सिंह ने की,मंच संचालन एआईएसएफ जिला सचिव राकेश कुमार के द्वारा की गई।सभा को बीहट नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह,पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह,कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह,पूर्व मुखिया रामाधार सिंह, जदयू राम नारायण सिंह,श्यामनंदन सिंह, पन्नालाल,अरूण सिंह गाँधी,लोजपा नेता सिंटू सिंह,छात्रनेता रामकृष्ण आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी रितेश कुमार पासवान,एआईएसएफ नेता रोहित सिंह सुल्तान, मोहम्द लाल बाबू,आलोक कुमार,रंजीत पोद्दार,श्रवण सिंह,मो लालो,अफरोज,पूर्व पार्षद रामप्रीत साह,राजाराम साह, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment