जिले के तमाम अस्पतालों में वैक्सीन हुआ समाप्त!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्विनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट !

कोरोना टीकाकरण के मुहिम पर लगा ग्रहण!

बांका। जिले में एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तो दूसरी और वैक्सीनशन कार्यक्रम पर ग्रहण लग गया है। जिले के कई प्रखंड स्तरीय अस्पताल में वैक्सीन समाप्त हो गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। जिले सबसे बड़े अस्पताल में सुमार सदर अस्पताल में भी वैक्सीन समाप्त हो गई है। अब लोगों को टीका लगवाने के लिए वैक्सीन के आने का इंतजार करना पड़ेगा।

वैक्सीनशन कार्य पर लगा ग्रहण
जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल बांका में कल से ही वैक्सीन समाप्त हो गया है। इसके अलावा कटोरिया, बेलहर, शंभूगंज, अमरपुर सहित अन्य अस्पताल में भी वैक्सीनशन पर विराम लग गया है। वैक्सीन लेने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिले के तमाम बड़े वैक्सीनशन सेंटर पर एक साथ वैक्सीन समाप्त होने से स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है।

शाम तक 500 वायल आने की है उम्मीद
बांका सदर अस्पताल के प्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से वैक्सीन समाप्त है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक 500 वायल मिल जाए। हालांकि सभी वैक्सीनशन सेंटर पर सोमवार से ही सुचारू रूप से वैक्सीनशन का कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। जो भी वैक्सीन का वायल बचा हुआ था उससे बांका व्यवहार न्यायालय में वैक्सीनशन का काम चल रहा है। वर्तमान में जिले के अधिकांश अस्पतालों में वैक्सीनशन का काम ठप है।

Leave a Comment

और पढ़ें