रागिनी शर्मा!

अपने ही विधायक के बयान से फंसे सुशासन बाबू!
बिहार में कोई ऐसा पुलिस अधिकारी नहीं है जो शराब नहीं पीता:-गोपाल मंडल
अपने कारनामा और बयान बाजी से लगातार चर्चा में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। और उनके एक बयान से सुशासन बाबू की जमकर फजीहत हो रही है। दरअसल गोपाल मंडल ने अपने बयान में कहा है कि सुबे में कोई ऐसे पुलिस अधिकारी नहीं है। जो शराब नहीं पीता यहां तक कि उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग तक डाला।दरअसल यह पूरा मामला सिंचाई विभाग के कर्मचारी संजय यादव की मौत से जुड़ा हुआ है।मालूम हो कि होली के दिन सिंचाई विभाग के कर्मचारी संजय यादव को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि संजय यादव की बेटी का कहना है कि उनकी पिता को यहां से घसीटते हुए ले गया था। जिससे उनकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जबकि बरारी पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान संजय मूर्छित होकर गिर गया। जिसे बाद में माया गंज अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हृदय गति रुक जाने से हो गई। फिलवक्त मामला जो भी हो विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सुशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।