रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

आज पटना जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और बेगुसराय जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने एन टी पी सी बरौनी के लिये बनाये जाने वाले एस डेक निर्माण में आ रहे गतिरोध को समाप्त कर दिया। दोनो जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वर्तमान फसल कटने के बाद कोई भी फसल ना लगाई जाए।
पिछले साल भी प्रशासन ने निर्माण की कोशिश की थी पर किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। किसानों और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी।
इसके मद्देनजर प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर किसान दावा कर रहे हैं वो 290 एकड़ खासमहल की अनसर्वेड जमीन है, जिस पर किसानों का कोई अधिकार नही है। किसानों ने गलत जमीन लिखवा लिया है।
जबकी किसानों का कहना है कि पिछले 60 वर्षों से इस जमीन पर उनका दखल कब्जा है और राजस्व रसीद भी उनके पास है। अतः सरकार को अगर बनाना है तो नियमानुसार उचित मुआवजा दे।
हालाँकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इसका कोई मुआवजा नही दिया जायेगा क्योंकि ये जमीन सरकार की है।
किसान इससे काफी नाराज हैं और इसी बीच फसल कटाई के तुरन्त बाद प्रशासन ने इस जमीन पर एस डेक निर्माण की प्रकिया को हरी झंडी दे दी है। मौके पर पटना ग्रामीण एस पी कांतेश कुमार मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़, अम्बरीष राहुल ,एस डी एम बाढ़ सुमित कुमार और एस डी एम बेगूसराय के साथ डीसीएलआर बाढ़ बेगुसराय के साथ ही दोनो जिले के पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।