रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद रफीगंज पुलिस ने की सुबह ढाबा नदी के समीप रेलवे ट्रैक के बीचोबीच एक 35 वर्षीय युवक के शव को बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीण पुलिस ने बताया कि उन्हें रफीगंज थानाध्यक्ष के द्वारा सूचना दी गई कि ढाबा नदी के समीप डाउनलाइन के ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है।शव को जप्त कर थाना फिर वहां से कागजी कारवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नही हो सकी है और उसके शिनाख्त की कारवाई की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए रफीगंज में रखा जाएगा।यदि 72 घंटे तक इसकी पहचान हो जाती है तो शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।यदि पहचान नहीं हुई तो 72 घंटे बाद शव का सरकारी नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।




