पीएम आवास योजना से नाम कटने के बाद हिंसक झड़प,7 घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां पंचायत के पिरवां गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली आवास के कट जाने के बाद वार्ड सदस्य ने आरोप लगाते हुए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट की।इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से 5 महिला समेत 7 लोग घायल हो गए जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद मदनपुर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।इस मामले में इलाज कराने आए किशोरी मोहन ने बताया कि गांव के बिंदेश्वरी भुइयां के नाम से एक आवास मिलना था।मगर किसी कारण वह कट गया।इसी बात को लेकर वार्ड सदस्य इंद्रदेव पासवान द्वारा आवास कटवाने का आरोप लगाकर मारपीट की गई है।घायलों ने इस संबंध में कारवाई की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment