सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बीरपुर थाना क्षेत्र से 27 अक्टूबर को सीएसपी संचालक से 2 लाख 57 हजार लूट की घटना में शामिल चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बेगूसराय में पिछले माह सीएसपी संचालक के सहयोगी को गोली मारकर लूट मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई ढाई लाख रुपए में से ₹7000 नगद लूट में प्रयोग किया गया बाइक मोबाइल और एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। दरअसल बीरपुर थाना क्षेत्र के खैय पुल के पास 27 अक्टूबर की दोपहर बदमाशों ने सीएससी संचालिका सविता जयसवाल जब बैंक से रुपया निकाल कर जा रही थी तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उसके सहयोगी को गोली मारकर ₹257000 लूट लिया था। इस घटना के उद्भेदन के लिए एसपी योगेंद्र कुमार ने डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। जिसने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में लूट गिरोह के सरगना आयुष कुमार, बिरजु पासवान, रितिक रौशन और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस लूट में प्रयोग किया हुआ बाइक मोबाइल और लूटी गई रकम में से ₹7000 बरामद किया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment