बिहार विजन संस्था द्वारा शहर में परिचर्चा का आयोजन!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद। बिहार के पिछड़ेपन को लेकर इसकी दशा एवं दिशा को निर्धारित करने के लिए बिहार भ्रमण कर रही संस्था बिहार विजन(विभा) ने शनिवार को शहर के नगर भवन में एक परिचर्चा का आयोजन किया और इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। अपने उद्बोधन में जहां उन्होंने ग्राफिक्स एवं वीडियो के माध्यम से बिहार के पिछड़ेपन को प्रदर्शित किया वही इसके पिछड़ेपन और बिहार के बंटवारे पर पूर्व की सरकारों पर जमकर प्रहार किया।श्री रूढ़ी ने कहा कि यह एक त्रासदी के समान ही है कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाले बिहार खुद आर्थिक रूप से पिछड़े हुए है।उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक बेहतर शौक्षिण संस्थान नही है, रोजगार देने के लिए उद्योग धंधे नही है,चिकित्सा के लिए बेहतर अस्पताल नही है आखिर क्यों इस सवाल को ढूंढना होगा और आने वाले चुनाव में नेताओं से पूछना होगा कि बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने का उनके पास विजन क्या है।पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल कि जब बीजेपी बिहार में सरकार के साथ सात साल तक थी तब यह सोच क्यों नही विकसित हुई।इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां हम सात साल की नही 70 साल की बात करने आए हैं। नीतीश कुमार के सवाल कि यदि केंद्र विशेष राज्य का दर्जा दे देती तो बिहार आज पिछड़ेपन का दंश नहीं झेलता।उन्होंने इस सवाल पर बेबाक जवाब दिया कि जिसके कटोरे में छेद हो उसमें कुछ भी डाला जाए तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन का गुनहगार हम सभी है।वही जदयू नेता अशोक चौधरी के बयान का भी उन्होंने करारा जवाब दिया और कहा कि बीजेपी के लोग तो तैयार है जरा तोड़ कर तो दिखा दे।साथ ही साथ उन्होंने उनकी सोच को भी कटघड़े में खड़ा कर दिया।
बाइट – राजीव प्रताप रूढ़ी,राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहार

Join us on:

Leave a Comment