पटना के बाढ़ में दुकान लगाने के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पीएमसीएच रेफर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत सकसोहरा रोड में दुकान लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, मारपीट में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए।
एक पक्ष की शीला देवी ने बताया कि दोनों का दुकान एक दूसरे से सटा है, बीच में जो दीवाल है उसके एक ओर दूसरा पक्ष दुकान लगता है और दीवाल के इस ओर इनके द्वारा दुकान लगाया जाता है। दूसरे पक्ष ने इसकी ओर बढ़कर दुकान लगा लिया, इसके बाद विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। उसके भाई ने समान उसे अपनी और रखने के लिए भी कहा था लेकिन दूसरा पक्ष नहीं माना। दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्ष में पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है, दिलीप कुमार ने उनके भाई छोटू कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की, राॅड से उसका सिर फोड़ दिया, जिसे घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
शंकर साव ने बताया कि वह बीच बचाव करने लगे, जिसमें आक्रोशित दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की।

Byte – जख़्मी के परिजन

Join us on: