डांस प्रोग्राम में युवक का हथियार लहराता वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

तेलमर थाना क्षेत्र इलाके के जगतपुर गांव में नाच प्रोग्राम के दौरान एक युवक के द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो हुआ वायरल,जांच में जुटी पुलिस।

मुख्यमंत्री के पैतृक प्रखंड हरनौत में एक नाच प्रोग्राम के दौरान एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक स्टेज पर हथियार लेकर नर्तक क्यों के साथ डांस करते दिख रहे हैं ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारी को वीडियो भेज कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के ही 4 युवक इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल है। वायरल वीडियो तेलमर थाना क्षेत्र इलाके के जगतपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां लक्ष्मी पूजा के मौके पर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी पूजन कार्तिक पूर्णिमा तक चलता रहता है।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकियो को बुलाया गया था। उसी दौरान हथियार लेकर युवक नर्तकियो के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि नाथ के दौरान नर्तकी को गोली चलने का भी डर सता रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश नारायण ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment