पंकज कुमार जहानाबाद।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत जहानाबाद जिला को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आज जहानाबाद जिला की स्वास्थ्य टीम को अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जहानाबाद जिले की उपलब्धि 92% रही है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत संक्रामक बीमारी का निगरानी तीन स्तर पर किया जाता है पहला हॉस्पिटल स्तर Presumptive Surveillance एवं लेबोरेटरी surveillance.HSC स्तर पर ANM के द्वारा Syndromic Surveillance किया जाता हैं। इन सभी संस्थानों से संक्रामक बीमारियों का Real time डाटा IHIP पोर्टल पर अपलोड किया जाता हैं। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फैल रहे संक्रामक बीमारी जैसे डायरिया वायरल फीवर, सर्दी खांसी ,मीजल्स ,रूबैला आदि कुल 33 से ज्यादा रोगों का सर्विलेंस किया जाता है ।इसका अस्पताल के द्वारा लैबोरेट्री एवं ओपीडी में पाये जा रहे हो संक्रामक बीमारी का ऑनलाइन प्रतिदिन रिकॉर्डिंग किया जाता है। इससे क्षेत्र में फैल रहे संक्रामक बीमारी को रोकने हेतु निरोधात्मक एवं उचारात्मक कार्रवाई की जाती है। इससे समय रहते बीमारी के प्रकोप को रोका जा सकता है।




