ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती हाईस्कूल परिसर के ब्राह्मण पर एक व्यक्ति को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सोनपुर थाना अंतर्गत मुन्ना कुमार बताया जा रहा है। मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर वैशाली थाना अध्यक्ष एवं एसडीपीओ मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए। एसडीपीओ ने कहा कि स्कूल परिसर में एक युवक का शव मिला है। सोनपुर का रहने वाला बताया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। सूत्रों ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक आए थे। दो युवक ने मुन्ना कुमार को दौरा दौरा कर गोली मार दी मुन्ना कुमार जान बचाकर स्कूल परिसर में पहुंच गया।




