रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को जोड़कर रोजगार देनेंकी पहल जिला उद्योग केंद्र और जिले के विभिन्न अग्रणी बैंक के द्वारा शुरू किया गया है इस अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा शहर के नगर भवन में एक शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सत्येंद्र चौधरी एवं अन्य बैंक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित की गई।इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा बुनकर मुद्रा योजना के तहत 170 लाभार्थियों को ऋण की राशि का चेक प्रदान किया गया।सरकार द्वारा रोजगार मुहैया के दिशा में इस वित्तीय वर्ष में जिला उद्योग केंद्र लगभग 2000 बेरोजगारों एवं उद्यमियों को रोजगार देने के प्रति कृत्संकल्पित है। बाईट सौरभ जोरवाल डीएम औरंगाबाद बाइट सत्येंद्र चौधरी महाप्रबंधक




