मुजफ्फरपुर- सेना भर्ती परीक्षा के लिये 1 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

सेना भर्ती निदेशक, कर्नल बॉबी जसरोटिया ने आज बताया की जो भी अभ्यर्थी सेना भर्ती मुजफ्फरपुर में भाग ले रहें हैं उनका एडमिट कार्ड 01नवम्बर को निर्गत होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अपने पास रखे किसी दूसरे को न दें। भर्ती के लिए चक्कर मैदान में प्रवेश द्वार हनुमान मंदिर के पास वाला रहेगा जो प्रभात तारा स्कूल वाली सड़क के नजदीक है।उन्होंने पुनः अनुरोध किया कि भर्ती संबंधी कोई भी गलत जानकारी से लोग गुमराह करते हैं तो अविलंब बताएं। भर्ती प्रक्रिया एक निःशुल्क सेवा है ।किसी भी दलाल से सावधान रहे, निष्पक्ष,कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से इसे संचालित करने में हमें सहयोग करे।

Join us on:

Leave a Comment