छठ में भी सफाई नहीं, औरंगाबाद के इन जगहों पर कुड़ों का अंबार!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।लोक आस्था लोक उपासना एवं निष्ठा तथा समर्पण के महापर्व को लेकर एक ओर जहां देश के विभिन्न हिस्सों में घाटों एवं सड़कों की सफाई को लेकर प्रशासनिक महकमा से लेकर सामाजिक संस्थाएं दिन रात लगी हुई है।वही दूसरी ओर औरंगाबाद के वार्ड नंबर 10, 13 और 14 में सड़कों पर आज के दिन भी गंदगियों का अंबार लगा हुआ है और इसको लेकर न तो जिला प्रशासन संवेदनशील है और न ही नगर परिषद।हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लगातार छठ पर्व को लेकर साफ सफाई की करवाई कराई जा रही है मगर इस सड़क की सफाई को लेकर बरती जा रही उदासीनता सवालों के घेरे में है।जबकि इन तीनो वार्ड के सैकड़ों लोग छठ व्रत किए हुए है और यदि सड़कों पर या फिर डस्टबिन में भरे कूदे कचरे ऐसे ही भरे रहेंगे तो शुद्धता एवं स्वच्छता वाले पर्व के दौरान व्रतियों को घाट तक जाने के लिए गंदगियों से होकर ही गुजरना पड़ेगा।

Join us on:

Leave a Comment