औरंगाबाद- देव सूर्य मंदिर में छठ मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध भगवान भास्कर की नगरी देव में शनिवार को लोक आस्था लोक उपासना एवं निष्ठा तथा समर्पण का पर्व चार दिवसीय छठ के अनुष्ठान के दौरान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन दूसरे आयोजित छठ मेले का उद्घाटन सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री आलोक कुमार मेहता द्वारा देव गढ़ किला के निकट सदर विधायक आनंद शंकर, गोह विधायक भीम कुमार, नबीनगर विधायक डब्लू सिंह, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।उद्घाटन के पश्चात प्रभारी मंत्री ने छठ पर्व एवं देव सूर्य मंदिर के महत्व से लोगों को अवगत कराया और देव के विकास को लेकर सरकार की कटिबद्धता के प्रति अपनी दृढ़ संकल्पता प्रदर्शित की।इस दौरान देववासियों द्वारा किए गए मांगों को विचार कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने छठ मेले को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा।

Join us on:

Leave a Comment