प्रशान्त कुमार कु रिपोर्ट
बिहार के बेगूसराय बड़ी खबर आ रही है दरअसल बेगूसराय में चोरी की बाइक की सूचना पर पहुंची पुलिस जैसे ही बाइक लेकर चली तभी अपराधियो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चौक पर दो लोगों को गोली लग गई है जिसे गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है। इस घटना में गोली लगने से 11वीं के छात्र शिवम को पैर में तो दूसरे किशोर रविश कुमार को पेट में गोली लगी है। इस दौरान स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने भी अपराधियों की फायरिंग के बाद एक राउंड फायरिंग की है। अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर बलिया पुलिस घटना की जानकारी के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर टोल बांध के समीप चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद टाइगर मोबाइल के 2 जवान तुलसीपुर ढाला पर पहुंचे और चोरी की बाइक को लेकर चलने लगे तभी अपराधियों ने आधा दर्जन और फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने भी एक गोली चलाने की बात सामने आई है बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि ढाला पर घटना से पहले काली पूजा का विसर्जन हो रहा था इस वजह से ढाला पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे जब बदमाशों ने फायरिंग की तो 2 लोगों को गोली लग गई। बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस द्वारा फायरिंग की बात पुलिस पदाधिकारी ने नहीं की है।
बाईट- घायल
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




