कैमूर – 119 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

119 बोतल शराब के साथ पुलिस ने तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी धंधेबाजों को थाने लाया गया। जहां से कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के रामगढ़ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलदाहा चेकपोस्ट के समीप से की है। पुलिस ने जलदाहा चेकपोस्ट के समीप 119 बोतल शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया। शराब के साथ पकड़े गये तीन धंधेबाज रामगढ़ थाना क्षेत्र के है। जिसकी पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के रहनेवाले सुकुट कुमार , कमलेश कुमार व भोघा कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के लिए धधंबाजों को पुलिस थाने लेकर आयी। जहां उक्त तीनों के खिलाफ शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद शराबी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment