कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पंडित दिनदयाल गया रेल खंड के कुदरा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह रेल लाइन पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के सिसवार गांव का हरदेव सिंह का 57 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में पहचान हुई है। इधर जैसे ही परिजनों को वीरेंद्र के मौत की सूचना मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक सुबह पौने सात बजे कुदरा स्टेशन के पास रेल लाइन पार कर रहा था। अचानक आयी डीडीयू गया मेमू पैसेंजर के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का शव ट्रेन में फंस जाने के कारण शव को निकालने में काफी समय लगा। शव निकालने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




