मोकामा में सबके साथ और सबके प्रयास से कमल का खिलना तय – नित्यानंद राय!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मोकामा चुनाव में खिलेगा कमल– नित्यानंद राय!

मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने सोनम देवी को प्रत्याशी पर दांव लगाया है, सोनम देवी के पति ललन सिंह दो बार मोकामा से चुनाव लड़ चुके हैं, इस बार मोकामा विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता लगातार मोकामा विधानसभा में मेहनत कर रहे हैं, उसी क्रम में मंगलवार के दिन भाजपा के कद्दावर नेता नित्यानंद राय बाढ़ पहुंचे और भाजपा को सपोर्ट कर रहे करमवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के आवास पर रुक कर टाल क्षेत्र के लिए दल बल के साथ रवाना हो गए.
इस दौरान मीडिया से बात करने के दौरान नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गंगा से देश का कोई भी इलाका अछूता नहीं है, इसी अनुसार मोकामा में भी होगा चहुमुखी विकास!

वाइट– नित्यानंद राय भाजपा नेता गृह राज्य मंत्री केंद्र सरकार

Join us on:

Leave a Comment