एसपी दीपक रंजन ने किया जिले के छठ घाटों का निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

छठ पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन द्वारा छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रबंधन का जायजा लिया गया। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी संगम घाट तथा काको थाना क्षेत्र अंतर्गत काको सूर्य मंदिर तालाब, धरहरा सूर्य मंदिर तालाब एवं दक्षिणी सूर्य मंदिर तालाबों/ घाटों का संबंधित थानाध्यक्षों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारी एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, माईकिंग, नाव, गोताखोर, ड्रोन कैमरा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही थानाध्यक्षों/ अंचलाधिकारीयों को इस संबंध में छठ प्रबंधन हेतु गठित समितियों/व्यवस्थापकों, जन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करने हेतु भी निर्देशित किया गया ताकि सभी तैयारियों को ससमय पूरा किया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment