बाईक सवार को बेलगाम पिकप ने ठोका, युवक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर बिहार।

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर पिकअप और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत।

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर जहां एक अनियंत्रित पिकअप और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने पुकार मच गई है दरअसल मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के पास की है जहां टमाटर लदे एक अनियंत्रित पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी बिशनपुर टोला निवासी अशोक ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर हुये फरार। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई परिजनों में चीख-पुकार मच गई वही एक तरफ घटना में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई ।वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए मनियारी थाना की पुलिस एस आई सजंय पासवान व एस आई कौशल कुमार ने बताया कि एक टमाटर लदे पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के महंत मनियारी बिशुनपुर टोला निवासी अशोक ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया गया है साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाईट si संजय पासवान

बाईट ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment