हाथ पैर और मुँह बांधकर किया जा रहा था युवती का ईलाज, मौत के बाद भड़का आक्रोश, दो परिजन जख़्मी

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

हाथ पैर और मुंह बंद कर मोतिहारी में होता है इलाज।
मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में मरीजों के हाथ पैर बांध कर इलाज होता है। इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद भाग रहे डॉक्टर और कर्मियों ने मरीज के परिजनों पर हमला बोल दिया है। हमला में दो परिजनों को गंभीर चोटें आयी है। जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वही परिजनों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लायी है। सदर अस्पताल में रोते चिल्लाते ये महिलाएं पीपराकोठी थाना के जीवधारा किशुनपुर गांव की रहने वाली है। जिन्होंने दलाल के चक्कर मे पेट दर्द से परेशान 18 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी को मोतिहारी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पेट दर्द अपेंडिक्स के कारण हो रहा था। नतीजतन ऑपरेशन करना पड़ा। अस्पताल में तय राशि के अनुसार परिजनों ने 21 हजार रुपये जमा करा दिए। फिर स्थिति के खराब होने पर छह हजार रुपये और वसूले गए। फिर भी स्थिति में सुधार नही हो सका। मरीज युवती के हाथ पैर बांध कर और मुंह पर टेप साट कर इलाज किया जा रहा था। इस दौरान युवती की मौत हो गयी। इसकी भनक परिजनों को लगी तो अस्पताल कर्मियों ने शव देने के बदले एक कमरे में शव को बंद कर फरार होने लगे। परिजनों के पूछताछ पर कर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट शुरू किया है। मारपीट में मृतक के चाचा के गंभीर चोटें आयी है जबकि मामा को कर्मियों ने चाकू से काटकर घायल कर दिया। पुलिस के पहुचने पर परिजनों ने अस्पताल के कमरे में बंद शव को निकाल है। मृतक की माँ गीता देवी ने बताया कि अपेंडिक्स के ऑपरेशन 19 अक्टूबर को किया गया। आज 23 अक्टूबर की शाम को मिलने के लिये कहने पर कर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट किया है। वहीं पीड़ित पिता रमेश प्रसाद ने बताया कि वे नेपाल में भुजा बेचकर परिवार चलते है। बेटी की तबियत खराब होने पर घर इलाज के लिये भेजा,जहां गांव के निवासी राजकुमार के कहने पर मोतिहारी नगर के अगरवा मुहल्ला मोड़ के ओम साई अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां ऑपरेशन किया गया। इलाज में कोताही के कारण सोनी कुमारी की तबियत खराब ही गयी तबियत खराब होने पर दूसरे अस्पताल में भेजने का कहने पर पर रुपये की मांग किया जाता रहा और ठीक हो जाने का अश्वासन दिया जाता रहा। इलाज के लिये उसके हाथ पैर को बांध दिया गया और मुंह को साट दिया। वही जख्मी चाचा उमेश प्रसाद का कहना है कि भर्ती भतीजी को देखने की बात कहने पर अस्पताल कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दिया। वही जख्मी मामा दीपक कुमार ने कहा कि कर्मियों ने चाकू से हमला कर भाग निकले। मामी बीना देवी ने कहा कि परिजनों ने पुलिस के आने पर अस्पताल के कमरे में बांध कर बंद किये गए सोनी कुमारी के शव को बरामद किया गया है। परिजनों के पूछने मात्र पर कर्मियों ने हमला कर जख्मी किया गया है। Bमोतिहारी नगर थाना पुलिस ने सूचना के बाद अगरवा मुहल्ला मोड़ के समीप ओम साई अस्पताल से युवती सोनी कुमारी के शव को बरामद किया है। शव की बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लायी। नगर थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर लाया गया है। परिजनों के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। मृतक के हाथ पैर बंधने के सवाल पर कहा कि मामले की जांच किया जा रहा है।साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना को स्पष्ट किया जा सकता है। शव का दो डॉक्टरो की टीम से पोस्टमार्टम कराने के साथ फोरेंसिक जांच किया जाएगा। हाथ पैर और मुंह बांध कर इलाज करने का यह नायाब तरीका मोतिहारी के ओम साई अस्पताल का है। आखिर युवती को बांध कर क्यो इलाज किया जा रहा था। मामले का खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

Join us on:

Leave a Comment