DIG की पहल- CRPF मोकामाघाट में हो रहा असाध्य रोगों का ईलाज!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

CRPF मोकामाघाट चला रही है कई लोक कल्याणकारी योजनाएं

सुनीत कुमार राय, डी आई जी

CRPF ना सिर्फ हमें और हमारे देश को सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि अब लोकहित में कई योजनाएँ भी चला रही है, CRPF मोकामा घाट द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण, स्वच्छता और निर्मल गंगा जैसे कई लोक कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैँ!


DIG सुनीत कुमार राय के निरंतर प्रयास से ये सभी योजनाएँ सफलता की ओर अग्रसर है,
इसी कड़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनीत कुमार राय द्वारा ग्रुप सेंटर मोकामाघाट में शुरू किये गये संजीवनी वेलनेस सेंटर से ना सिर्फ जवानों को बल्कि आम नागरिकों को भी असाध्य रोगों से मुक्ति मिल रही है!


पुणे से एक सप्ताह की यात्रा पर मोकामा घाट आये डॉ हेमंत खेडेकर और नवजीवन चिकित्सा केंद्र मोकामा के डॉ राम गोपाल असाध्य रोगियों के लिये वरदान साबित हो रहे हैँ!
DIG सुनीत कुमार राय ने खुद अपना अनुभव साझा किया और बताया की किस तरह लुप्त होती जा रही मर्म चिकित्सा, नारी परीक्षण और प्राकृतिक चिकित्सा असाध्य रोगियों के लिये वरदान है!


वहीं डॉ हेमंत खेडेकर ने बताया की वे एक सर्जन होने के बावजूद पुणे में मर्म चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा और नारी परिक्षण, शोधन आदि पौराणिक चिकित्सा विज्ञान के जरिये अपने आश्रम में लोगों को ठीक कर रहे हैँ, और उसी आश्रम की शाखा DIG सुनीत कुमार राय के अनुरोध पर CRPF मोकामा घाट में खोली गई है, जिसमें जवान से लेकर आम नागरिक तक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैँ! शंखनाद मिडिया ने कई मरीजों से बात की, मरीजों ने अपना अनुभव बताते हुये कहा की वे बेहद परेशान थे पर यहाँ आने के बाद अब वे काफ़ी बेहतर महसूस कर रहे हैँ, लोगों ने बताया की एलोपैथ से दस गुना सस्ता है ये ईलाज, और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है!

Join us on:

Leave a Comment