रेप बाद गर्भवती पीड़िता ने लगाई इंसाफ़ के लिए पंचायत से गुहार, पंचायत ने चटवाया थूक?

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

बेगूसराय में एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ कथित तौर पर पंचायत में अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी, जो रिश्ते में उसका भतीजा बताया जा रहा है, के खिलाफ आवाज उठाने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। इस दौरान न्याय दिलाने के बजाय उसे अपमानित किया गया और कथित रूप से थूक चटवाया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह गर्भवती है और आरोपी घटना के बाद से फरार है। पीड़िता और उसके परिजनों ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ईधर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पंचायत में पीड़िता के साथ कथित रूप से हुए अपमानजनक व्यवहार की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के सभी तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।

Join us on:

और पढ़ें