सिंचाई करने गए किसान की करंट ने ले ली जान, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट =)- मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव में रविवार को खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान बरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नरेश सिंह खेत में पटवन करने गए थे। पानी की पाइप बिछाने के बाद वह मोटर चालू करने के लिए बिजली के तार में ‘टोका’ फंसा रहे थे। इसी दौरान अचानक टोका टूटकर उनके हाथ पर गिर गया, जिससे उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिलाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

बाइट:- सुनील सिंह, मृतक के भाई

Join us on: